कोटा। वाल्मीकि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए राष्ट्रीय स्तर पर कार्यरत अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन 12-13 अप्रैल को रंगबाड़ी रोड स्थित केडीए ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए संभागीय बैठक कोटा में राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगोपाल राजा ने ली। जिसमें उन्होंने पदाधिकारियों को दो दिन की जिम्मेदारियां तय की।
जिलाध्यक्ष दिनेश सरसिया ने बताया कि प्रथम दिन सत्र शुभारंभ सुबह 11 बजे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला करेंगे। दो दिन तक विभिन्न सत्रों में चलने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौर, स्थानीय मंत्री मदन दिलावर, हीरालाल नागर, विधायक संदीप शर्मा, कल्पना देवी, जिलाध्यक्ष भाजपा राकेश जैन, हाथरस सांसद अनूप वाल्मीकि, राज्यसभा सांसद एवं वाल्मीकि धाम उज्जैन पीठाधीश्वर बालयोगी उमेशनाथ महाराज, राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी उपाध्यक्ष अंजना पंवार, महाराष्ट्र विधायक श्याम खोड़े (वाल्मीकि),पूर्व राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग अध्यक्ष मनहर जाला, पूर्व विधायक पिलानी जे पी चंदेलिया,सतीश डागोर महाराष्ट्र राज्य सफाई कर्मचारी आयोग अध्यक्ष, भाजपा देहात अध्यक्ष प्रेम गोचर, कोटा सरस डेयरी चेयरमैन चैनसिंह राठौर,भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल मीना, मुकेश दाधीच, आदि विशिष्ट अतिथियों के आने की स्वीकृति मिल चुकी है।
अंतिम सत्र में दुग्धेश्वरनाथ मठ गाजियाबाद महंत नारायण गिरी महाराज का विशेष आशीर्वचन होगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रान्त प्रचारक मुरलीधर द्वारा अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर अम्बेडकरजी के जीवन पर प्रकाश डाला जाएगा। बैठक में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगोपाल राजा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश खजोतिया, राष्ट्रीय कार्यालय सचिव नरेंद्र राजा, राष्ट्रीय सचिव शैलेन्द्र महाराजा, राष्ट्रीय सचिव जगदीश डांगी, राष्ट्रीय संघटन सहसचिव रोहित घाटोड़ शामिल रहे।