रतलाम: सफाई कर्मचारियों के लिए आर्थिक असमानता के खिलाफ लड़ाई हेतु प्रशिक्षण संपन्न

रतलाम। मध्य प्रदेश में रतलाम में रविवार को होटल एक्जोटिक अजंता पैलेस में वाल्मीकि समाज कल्याण हित मैं सफाई कर्मचारियों के लिए आर्थिक असमानता के खिलाफ लड़ाई एवं महिला पर समझ पर ट्रेनिंग कार्यक्रम रखा गया।

इसमें समाज सेवी कमलेश जी गोहदरे साहब( विदिशा) ने कम्युनिटी मोबी लाइजर आर्थिक असमानताओं के साथ साथ सफाई कर्मचारियों के लिए पुनर्वास योजनाओं के बारे मैं जानकारी दी,पवन वाल्मीकि जी (सागर)राज्य संयोजक ने एम.एस.एक्ट ओर सफाई कर्मचारियों आंदोलन के बारे मैं जानकारी दी, उमा परमार (राज्य परियोजना समन्वयक)सीहोर ने महिलाओं ओर बाल अधिकारों और आर. टी. ई.,ओर आर. टी.आई.के बारे मैं जानकारी दी।
.
सोनाली बोयत (सामाजिक कार्यकर्ता)रतलाम ने एस. एच.जी.के गठन के बारे मैं जानकारी दी इस अवसर पर शैलेंद्रजी खरे, शैलेन्द्र मेहना,ओर समाज की बड़ी संख्या में महिलाए ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार कपिल बीडवान,अनीता बीडवान (जावरा)ने माना।

Next Post

वाल्मीकि समाज की बेटी नंदनी पथरोड का MPPSC में चयन, समाजजन ने किया सम्मान

Thu Jan 23 , 2025
इंदौर। वाल्मीकि समाज की होनहार बेटी नंदनी पथरोड ने मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) 2022 की परीक्षा में सफलता हासिल की है। नंदनी के पिता अनीश पथरोड वाणिज्य कर विभाग में निरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। इस उपलब्धि पर अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युवजन समाज, बाल समाज अधिकारी […]

खबरें और भी हैं...